राहुल कुमार बने हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष

0
1673
-- Advertisements --

पटना । घोसी के पूर्व विधायक राहुल कुमार को युवा हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। इस आशय का पत्र हम (से.) पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम् बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री जीतन राम माँझी ने राहुल कुमार को गुरुवार को पटना में सौंपा। राहुल कुमार के युवा हम (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर जिले के हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। क्षेत्र में जगह-जगह मिठाइयां बांटी गयी ! इनके मनोनयन पर हम के जहानाबाद जिला कमीटि के सदस्यों ने खुशी जाहीर की है और जीतन राम मांझी को बधाई देते हुए कहा कि इनके मनोनयन से संगठन में मजबूती आयेगी। वहीं इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि पार्टी ने जो नई जिम्मेदारी दी है उसका मैं उसका निर्वहन अंतरमन से पुरी करने की कोशिश करूँगा। जो नौजवान युवक जो देश के भविष्य है उनकी समस्या का निराकरण एवं उनका प्रोत्साहन कर स्वामी विवेका नन्द के आदर्शो का भारत बनाने की कोशिश करूँगा !
घोषी का स्थान सदा से अलग रहा है और अलग रहेगा। हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा का युवा संगठन पूर्ण तरह से स्वामी विवेकानन्द के आदर्शो पर चलेगा। बधाई देने वालों में जिलाध्यक्ष अश्विनी कुमार शर्मा, राम प्रवेश शर्मा, पम्पी शर्मा, चुन्नु शर्मा, रवि भूषण उर्फ़ अप्पू , मनीष शर्मा, सतिश शर्मा, घनश्याम शर्मा, विनोद माझी, शत्रुधन मांझी, अजय पासवान, विनोद पासवान, राजाराम माझी, भिम सिंह, कृष्ण कुमार सिह, सतेन्द्र सिंह, अरूण कुमार, अमर सोनार, राजन ठाकुर, सुदर्शन प्रसाद चन्द्रवंशी, सत्येन्द्र राउत, महिला नेत्री चंचला कुंमारी कुशवाहा, वीणा देवी, सिमा देवी, रिंकु कुमारी ने बधाई दी है।  मनोज यादव, मो. गुलजार, मो. नैयर आलम, रामदेव सिंह, कुंदन सिंह, दलो चौधरी आदि प्रमुख है

-- Advertisements --